
x
Bahadurgarh बहादुरगढ़: आज देशभर के मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं। सावन शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने सबसे पहले भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। शुभ मुहूर्त में सुबह-सुबह कांवड़ियों ने अपने गांव व क्षेत्र के शिव मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और भगवान शंकर से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। टांडाहेड़ी गांव के शिव मंदिर में महिलाओं व कांवड़ियों की भीड़ ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।
कांवड़िए बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे और हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान भोलेनाथ में अपार आस्था रखने वाले करोड़ों भक्त गंगाजल लेकर आते हैं और शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर अपने संकल्प को पूरा करते हैं। कई भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर कांवड़ में जल भरकर लाते हैं, तो कई भक्त अपनी मनोकामनाएं मन में लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके अपने आराध्य का जलाभिषेक करते हैं।
कोई भक्त दौड़ते हुए डाक कांवड़ लाता है, तो कोई नंगे पांव पैदल कांवड़ में गंगाजल भरकर लाता है। रास्ते में भगवान भोले के भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए शिवभक्त सेवा शिविर लगाते हैं, जिससे सावन का यह महीना शिवमय हो जाता है। हर तरफ भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं।
TagsBahadurgarhशिवरात्रिमंदिरोंभक्तोंभीड़Shivaratritemplesdevoteescrowdजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





