हरियाणा

शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास

Admin Delhi 1
12 Aug 2023 5:07 AM GMT
शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास
x

हिसार: हिसार में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास किया गया। नाज कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस प्रतिमा को पूर्व सीएम भजन लाल की पत्नी जसमा देवी ने 25 मई 2012 को लगाया था।

जानकारी अनुसार हिसार के नागोरी गेट के पीछे नाज कॉम्प्लेक्स में शहीद चंद्रशेखर आजाद की 4 फुट ऊंची प्रतिमा बेस बनाकर लगाई हुई है। 10 अगस्त की रात को इस प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित करने की कोशिश की। दुकानदारों ने बताया कि इस प्रतिमा को दो साल में तीसरी बार खंडित करने का प्रयास किया गया।

CCTV में 4 लोग कैद

पुलिस को दुकानदार सुरेश कुमार ने शिकायत दी है। सुरेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो बाइकों पर सवार होकर चार व्यक्ति आते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ में लोहे की सबल है। जिससे वे मूर्ति को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह मूर्ति सभी दुकानदारों के सहयोग से स्थापित की गई थी।

Next Story