हरियाणा

आधी रात LPG कैप्सूल ट्रक बना आग का गोला, जान बचाकर गांव छोड़कर भागे लोग

jantaserishta.com
22 Nov 2026 8:10 AM IST
आधी रात LPG कैप्सूल ट्रक बना आग का गोला, जान बचाकर गांव छोड़कर भागे लोग
x
मचा हड़कंप.
चंडीगढ़: हरियाणा के जींद में देर रात बड़ा हादसा हो गया. रोहतक रोड पर स्थित HP गैस बॉटलिंग प्लांट से कुछ ही दूरी पर खड़े एलपीजी गैस से भरे कैप्सूल ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
राहत की बात ये रही कि ट्रक का टैंकर नहीं फटा और पास ही मौजूद इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप तक लपटें नहीं पहुंचीं, वरना बड़ी तबाही मच सकती थी. शनिवार रात करीब 11 बजे हुई हुए इस हादसे की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत फैल गई.
एक ग्रामीण ने बताया कि आग लगने के बाद लोग अपने बच्चों को लेकर दूसरे गांवों की ओर भागने लगे थे. वहीं, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत करने की कोशिश की.
सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. जींद CRSU यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि मौके पर आग बेहद भयानक थी. ऐसे में आग बुझाने के लिए जींद सहित आसपास के जिलों से दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां बुलाई गईं.
दमकल कर्मचारियों ने दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. चौकी इंचार्ज के मुताबिक, एहतियात के तौर पर जींद के आसपास के गांवों में भी 15 से 20 दमकल गाड़ियां तैनात की गई थीं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देर रात कुछ लोग टैंकर से अवैध रूप से गैस चोरी करने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान आग भड़क गई. हालांकि, पुलिस का कहना है कि आग किन कारणों से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है. वहीं, इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story