हरियाणा

Karnal में बदमाशों ने की ASI की गोली मारकर हत्या

Sanjna Verma
2 July 2024 5:03 PM GMT
Karnal में बदमाशों ने की ASI की गोली मारकर हत्या
x
Karnal करनाल: हरियाणा में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं है। बड़ी खबर CM City करनाल से आ रही है, जहां एक 2 बाइक सवार बदमाशों ने ASI को गोली मार दी। वारदात के बाद ASI को अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ASI की पहचान गांव कुटेल निवासी 40 वर्षीय संजीव के रुप में हुई है। वर्तमान में वह कुरुक्षेत्र में तैनात था।
बताया जा रहा है कि वह कुटेल ऊंचा रोड पर शाम को टहलने के लिए निकला था। शाम के करीब साढ़े 8 बज रहे थे। इस दौरान
bike
पर सवार होकर आए 2 अज्ञात बदमाशों ने संजीव के सिर में गोली मार दी। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से ही फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे संजीव जिंदा था और वह दर्द से कराह रहा था। जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी। मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर 2 जिंदा कारतूस मिले है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में नाकेबंदी कर छानबीन में जुट गई है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगालने में जुट गई है। हालांकि ASI को गोली क्यों मारी गई इसका पता नहीं चल पाया है।
Next Story