
x
पढ़े पूरी खबर
GAJIPUR गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गहमर कोतवाली इलाके के पथरा गदाईपुर गांव में रविवार की रात लगभग 9:00 बजे युवक घर जा रहा था. उसी दौरान बदमाशों ने गोली से हत्या कर दी. वहीं वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. हत्या का आरोप गांव के ही दूसरे बिरादरी के तीन सगे भाइयों पर लगा है.
हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बदमाशों ने जान से मारन के इरादे से युवक पर गोली चलाई. गोली युवक की कनपटी पर सटाकर चलाई गई. पुलिस हत्या के पीछे की वजह जांचने में जुटी हुई है. युवक की हत्या के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
गहमर कोतवाली के पथरा गदाईपुर गांव के रहने वाले 40 साल के उपेंद्र यादव पुणे में रहकर नौकरी करते थे. और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए हुए थे. तीन दिनों के बाद फिर से उन्हें अपनी ड्यूटी पर पुणे वापस जाना था. वह शौच करने के लिए गांव के सिवान में गए हुए थे. वहां से घर लौटते समय रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे तीन भाइयों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे को कान के पास सटाकर उन्हें दो गोली मार दी.
वहीं घटना के जानकारी के बाद बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक उपेंद्र को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लेकर पहुंची जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पूरे परिवार में है कोहराम मच गया.
गांवालों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही आरोपी और युवक की किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी. जिसकी शिकायत पुलिस में भी की गई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों का चालान भी कर दिया था. आरोप है कि उसके बाद से तीनों भाई खुन्नस खाए हुए थे और मौका मिलते ही तीनों ने वारदात को अंजाम दे दिया. फिलहाल, पुलिस हत्या आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है.
Tagsउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़गाजीपुरगाजीपुर न्यूज़युवक की गोली मारकर हत्यायुवक की हत्यागोलीUttar PradeshUttar Pradesh NewsGhazipurGhazipur Newsyouth shot deadmurder of youthshot
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





