हरियाणा

सशस्त्र सीमा बल के जवान पर हमला

Admin Delhi 1
12 Aug 2023 5:30 AM GMT
सशस्त्र सीमा बल के जवान पर हमला
x

फरीदाबाद: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में गुरुवार रात सशस्त्र सीमा बल के जवान के सिर बीयर की बोतल से शराबियों ने हमला कर दिया। जवान उनके बीच हो रहे झगड़े का बीच बचाव करने के लिए गया था। घायल जवान विक्रम सिंह को सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, नूंह हिंसा के चलते चावला कॉलोनी में सशस्त्र सीमा बल की तैनाती की गई है। जवान विक्रम सिंह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद अग्रवाल धर्मशाला में आराम कर रहे थे। जब उन्हें नींद नहीं आई तो वह चावला कॉलोनी रोड स्थित ATM में पैसे निकलवाने के लिए चले गए।

चाय की दुकान पर झगड़ा कर रहे थे

जब वह सौ फुट रोड स्थित चाय की दुकान के पास पहुंचे तो 2 युवक झगड़ा कर रहे थे। विक्रम सिंह ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो दोनों ने उसके सिर पर बीयर की बोतल मारी। जिसके चलते उन्हें काफी गंभीर चोट आई। चोट लगने के बाद घटना की जानकार पुलिस को दी गई।

चावला कॉलोनी पुलिस इंचार्ज ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आसपास के CCTV की मदद ली जा रही है। घटनास्थल पर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story