हरियाणा

Manisha के लिए उबाल: छात्रों का रोष मार्च, भीड़ संभालने में पुलिस के छूटे पसीने

Harrison
21 Aug 2025 7:36 PM IST
Manisha के लिए उबाल: छात्रों का रोष मार्च, भीड़ संभालने में पुलिस के छूटे पसीने
x
Sirsa सिरसा : सिरसा में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने मनीषा हत्याकांड के विरोध में लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। छात्रों ने सचिवालय के अंदर पहुंचकर प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। घटना ने सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के विद्यार्थियों ने वीरवार को भिवानी की शिक्षिका मनीषा हत्याकांड के विरोध में जोरदार रोष मार्च निकाला। न्याय की मांग को लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय की ओर कूच किया।
हैरानी की बात यह रही कि छात्रों को सचिवालय के गेट पर रोकने की बजाय सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बेरोकटोक अंदर जाने दिया। सैकड़ों छात्रों की भीड़ सचिवालय के अंदर पहुंची तो पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। भीड़ को काबू करने की कोशिश में सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए।
Next Story