छत्तीसगढ़
तीज मिलन सह सम्मान समारोह, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े रही मुख्य अतिथि
Shantanu Roy
21 Aug 2025 6:57 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। नगर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रगतिशील महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ द्वारा तीज मिलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत और तीज की परंपरा से जुड़े सांस्कृतिक रंगों की प्रस्तुति दी, वहीं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
आज अंबिकापुर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रगतिशील महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ द्वारा आयोजित तीज मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुई।
— Laxmi Rajwade (@LaxmiRajwade21) August 21, 2025
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मंजुषा भगत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी, महिला… pic.twitter.com/vXhyNguqcZ
समारोह में विशेष रूप से महापौर मंजुषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह और भाजपा नेत्री अरुणा सिंह सहित बड़ी संख्या में बहनें, कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि तीज जैसे पर्व समाज में संस्कृति, पारिवारिक संबंध और महिलाओं की शक्ति को मजबूती देते हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मंत्री ने इस अवसर पर प्रगतिशील महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ की सक्रियता और संगठन क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह संगठन महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की बधाई दी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्सव को जीवंत बना दिया। अंत में सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं और महिलाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Tagsअंबिकापुरतीज मिलन सह सम्मान समारोहलक्ष्मी रजवाड़ेमहिला बाल विकास मंत्रीप्रगतिशील महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघमहापौर मंजुषा भगतजिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंहभाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदियामहिला मोर्चामहिला सशक्तिकरणAmbikapurTeej Milan cum Honor CeremonyLakshmi RajwadeWomen and Child Development MinisterProgressive Women and Child Development Supervisor AssociationMayor Manjusha BhagatDistrict Panchayat President Nirupa SinghBJP District President Bharat Singh SisodiaMahila MorchaWomen Empowermentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





