हरियाणा

Ambala : ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर , चालक घायल

Sarita
14 Jun 2025 9:56 AM IST
Ambala : ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर , चालक घायल
x
Ambala अंबाला: दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे पिकअप के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार उड़ीसा से पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ जा रहा लोहे से भरा ट्रक हाईवे पर खड़ी पिकअप गाड़ी से टकरा गया। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सब्जी ले जा रही पिकअप गाड़ी तकनीकी खराबी के कारण हाईवे के किनारे खड़ी थी। चालक व अन्य लोग उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। थाना पड़ाव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवाया और जाम को नियंत्रित किया। सब इंस्पेक्टर वरियाम सिंह ने बताया कि ट्रक चालक वीर कुमार ने अपने बयान में कहा है कि वह किसी अन्य वाहन से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन समय रहते पिकअप को नहीं देख पाया और टक्कर हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर यातायात नियमों का पालन करने और सड़कों पर सावधानी बरतने की अपील की है।
Next Story