
x
Ambala अम्बाला: अम्बाला-जगाधरी मार्ग पर साहा चौक पर आज सुबह तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण कार साहा चौक से टकरा गई। हादसे के समय कार में एक दंपति सवार था। इस भीषण टक्कर में कार चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार साहा चौक पर रिफ्लेक्टर या कोई स्पष्ट सूचना संकेत न होने के कारण हादसा हुआ। सुबह के समय कोहरा अधिक होने से चालक को चौक का अंदाजा नहीं लग पाया और कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अम्बाला का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
TagsAmbalaहादसापतिमौतपत्नीगंभीरAmbalaaccidenthusbanddeathwifeserious जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





