
x
Ambala अंबाला: हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार को एक दुखद घटना घटी। अंबाला के शहजादपुर में मार्केटिंग कमेटी गेट के पास झुग्गी में शुक्रवार दोपहर 3 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी फैल गई कि दंपती इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में महिला जिंदा जल गई। उसका पति बुरी तरह झुलस गया। पति-पत्नी दोनों को बचने का मौका भी नहीं मिला। मृतक महिला की पहचान राधा देवी (60) के रूप में हुई है। आग में बुरी तरह झुलसी दुखहारी (62) को शहजादपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे अंबाला सिविल के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सिर से पैर तक गंभीर रूप से जलने के कारण व्यक्ति को चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया है। आग की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। वह अनाज मंडी में मजदूरी करता था। शहजादपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि घायल महिला के बयान दर्ज करने के बाद ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगी। मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।
TagsAmbalaआगजलीमहिलापतिगंभीरAmbalafireburntwomanhusbandcriticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





