
x
Ambala अंबाला: अंबाला जिले के साहा उपमंडल के गांव बिहटा में मूसलाधार बारिश ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया। गांव निवासी दर्शन लाल के मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे घर में मौजूद परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। इस हादसे में दर्शन लाल का बेटा, उसकी बहू और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे से गांव में माहौल गमगीन है। पीड़ित परिवार प्रशासन से मदद की भी मांग कर रहा है।
TagsAmbalaमकानछत3 Ambalahouseroof3 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





