हरियाणा

Ambala: महिला अफसर की वजह से तबाह हुआ जवान केशपाल का परिवार

Admindelhi1
18 Feb 2025 10:12 AM IST
Ambala: महिला अफसर की वजह से तबाह हुआ जवान केशपाल का परिवार
x
"सिर्फ मासूम बेटी नव्या बची"

अंबाला: 108 आरएएफ बटालियन में तैनात जवान केशपाल का परिवार पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। उनके परिवार में अब सिर्फ मासूम बेटी नव्या बची है, जिसने अब चौंकाने वाली सच्चाई उजागर की है। नव्या अस्पताल में भर्ती है और उसे अभी तक शायद ये भी नहीं पता कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है।

जहर खाकर परिवार ने दी जान, बच गई मासूम नव्या

रविवार को जवान केशपाल, उनकी पत्नी प्रियंका और बेटी नव्या ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान केशपाल और प्रियंका की मौत हो गई। हालांकि, डॉक्टरों ने नव्या की जान बचा ली। अब नव्या ने जो खुलासा किया है, उसने सभी को हैरान और स्तब्ध कर दिया है।

RAF की महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप

बेटी नव्या ने अपने बयान में RAF की एक महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नव्या का कहना है कि उसके पापा की महिला हेड उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रही थीं। वह उनके नौकरी से निकालने और पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देती थीं।

‘तुम्हारी बेटी को जेल भिजवा दूंगी…’

नव्या ने खुलासा किया कि महिला अधिकारी पापा को धमकी देती थीं कि वह अपनी ताकत का इस्तेमाल करके हमारे घर पर छापा डलवा देंगी और पूरे परिवार को कंगाल कर देंगी। इन धमकियों से पापा बहुत परेशान रहने लगे थे। नव्या का आरोप है कि महिला अधिकारी ने पापा का शोषण किया और इस हद तक प्रताड़ित किया कि पूरा परिवार आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया।

अब सिर्फ नव्या बची, पुलिस कर रही जांच

केशपाल की पत्नी प्रियंका की भी मौत हो चुकी है, और अब परिवार में सिर्फ नव्या ही अकेली बची है। उसकी गवाही ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बागपत का रहने वाला था जवान केशपाल

मृतक केशपाल (45) मूल रूप से बागपत के निवासी थे और अंबाला में RAF बटालियन में तैनात थे। वह परिवार के साथ मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित गणपति एनक्लेव में रहते थे और इस दौरान अवकाश पर घर आए हुए थे।

फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Next Story