
x
Ambala अंबाला: अंबाला छावनी में दिल्ली नेशनल हाईवे पर शहीदी स्मारक के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दादी और पोती की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। सूचना मिलने पर थाना पड़ाव प्रभारी धर्मवीर मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि चार लोग कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी अंबाला छावनी में दिल्ली नेशनल हाईवे पर शहीदी स्मारक के पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। जिसमें 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उनकी 20 वर्षीय पोती गंभीर रूप से घायल हो गईं।
किसी तरह उन्हें अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दादी और पोती की मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। ये लोग शाम को अपने रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे थे। फिलहाल उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। कार को पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रक चालक फरार हो गया है। जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि ट्रक चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
TagsAmbalaट्रककारटक्करदादीपोतेमौत Ambalatruckcarcollisiongrandmothergrandsondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





