हरियाणा

Ambala : इलेक्ट्रिक बसें चार रूट पर संचालित

Renuka Sahu
9 Feb 2025 6:23 AM GMT
Ambala :  इलेक्ट्रिक बसें चार रूट पर संचालित
x
Ambalaअंबाला: शहर से साहा औद्योगिक क्षेत्र तक के रूट पर शनिवार को इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया। यह बस दिनभर में इस रूट पर पांच चक्कर लगाएगी। फिलहाल अंबाला में चार रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चल रही थीं। इसमें अंबाला शहर से नन्हेड़ा, बोह बब्याल, पंजोखरा कलरेहड़ी और मोहड़ा रूट शामिल थे। अब साहा औद्योगिक क्षेत्र का पांचवां रूट भी इसमें शामिल हो गया है। अब रोडवेज इन सभी पांच रूटों पर एक-एक इलेक्ट्रिक बस चलाएगा। इस तरह अंबाला आई पांचों इलेक्ट्रिक बसों के पांच रूट फाइनल हो गए हैं।'
पहले इन रूटों पर हो रहा था संचालन
पहले रोडवेज विभाग के अधिकारी पांच इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला सिटी से नन्हेड़ा वाया सुभाष पार्क पर एक बस, अंबाला सिटी से बोह- बब्याल वाया सुभाष पार्क रूट पर दो बस, अंबाला सिटी से पंजोखरा वाया कलरहेडी, तोपखाना रूट एक बस, अंबाला सिटी से मोहड़ा वाया शास्त्री कालोनी कुलदीप नगर, शाहपुर रूट पर एक बस और अंबाला सिटी से अंबाला छावनी रूट पर एक बस चला रहे थे।
अब इन रूटों पर कर रही बसें संचालन
पहला रूट अंबाला सिटी से नन्हेड़ा वाया सुभाष पार्क एक बस, पांच फेरे
दूसरा रूट अंबाला सिटी से बोह-बब्याल वाया सुभाष पार्क रूट पर एक बस, चार फेरे
तीसरा रूट अंबाला सिटी से पंजोखरा वाया कलरहेडी, तोपखाना रूट एक बस, चार फेरे
चौथा रूट अंबाला सिटी से मोहड़ा वाया शास्त्री काॅलोनी कुलदीप नगर, शाहपुर रूट पर एक बस, पांच फेरे
पांचवा रूट अंबाला सिटी से साहा औद्योगिक क्षेत्र रूट पर एक बस, पांच फेरे
वर्जन
अंबाला सिटी से साहा औद्योगिक क्षेत्र रूट पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू कर दिया है। अब नन्हेडा, बोह-बब्याल, पंजोखरा- कलरहेड़ी, माेहड़ा शास्त्री कॉलोनी और साहा रूट पर एक-एक बस को लगाया है।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।Ambalaअंबाला: शहर से साहा औद्योगिक क्षेत्र तक के रूट पर शनिवार को इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया। यह बस दिनभर में इस रूट पर पांच चक्कर लगाएगी। फिलहाल अंबाला में चार रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चल रही थीं। इसमें अंबाला शहर से नन्हेड़ा, बोह बब्याल, पंजोखरा कलरेहड़ी और मोहड़ा रूट शामिल थे। अब साहा औद्योगिक क्षेत्र का पांचवां रूट भी इसमें शामिल हो गया है। अब रोडवेज इन सभी पांच रूटों पर एक-एक इलेक्ट्रिक बस चलाएगा। इस तरह अंबाला आई पांचों इलेक्ट्रिक बसों के पांच रूट फाइनल हो गए हैं।'
पहले इन रूटों पर हो रहा था संचालन
पहले रोडवेज विभाग के अधिकारी पांच इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला सिटी से नन्हेड़ा वाया सुभाष पार्क पर एक बस, अंबाला सिटी से बोह- बब्याल वाया सुभाष पार्क रूट पर दो बस, अंबाला सिटी से पंजोखरा वाया कलरहेडी, तोपखाना रूट एक बस, अंबाला सिटी से मोहड़ा वाया शास्त्री कालोनी कुलदीप नगर, शाहपुर रूट पर एक बस और अंबाला सिटी से अंबाला छावनी रूट पर एक बस चला रहे थे।
अब इन रूटों पर कर रही बसें संचालन
पहला रूट अंबाला सिटी से नन्हेड़ा वाया सुभाष पार्क एक बस, पांच फेरे
दूसरा रूट अंबाला सिटी से बोह-बब्याल वाया सुभाष पार्क रूट पर एक बस, चार फेरे
तीसरा रूट अंबाला सिटी से पंजोखरा वाया कलरहेडी, तोपखाना रूट एक बस, चार फेरे
चौथा रूट अंबाला सिटी से मोहड़ा वाया शास्त्री काॅलोनी कुलदीप नगर, शाहपुर रूट पर एक बस, पांच फेरे
पांचवा रूट अंबाला सिटी से साहा औद्योगिक क्षेत्र रूट पर एक बस, पांच फेरे
वर्जन
अंबाला सिटी से साहा औद्योगिक क्षेत्र रूट पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू कर दिया है। अब नन्हेडा, बोह-बब्याल, पंजोखरा- कलरहेड़ी, माेहड़ा शास्त्री कॉलोनी और साहा रूट पर एक-एक बस को लगाया है।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
Next Story