
x
Ambala अंबाला : अंबाला सिटी में कोर्ट को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद मौके पर बम स्क्वॉड की टीम और पुलिस प्रशासन पहुंचा और जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए एसएचओ सिटी थाना ने बताया कि मेल से धमकी आने के बाद पूरी तरह जांच की जा रही है और कोर्ट में आने वालों की चेकिंग की जा रही है।
कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। दरअसल अंबाला में धमकियां मिलना आम बात हो चुकी है बीते दिनों अंबाला के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली थी और उसके बाद अब अंबाला की कोर्ट को सुबह बम से उड़ने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद से कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही लाेगों को कोर्ट परिसर में दाखिल होने दिया जा रहा है।
TagsAmbalaकोर्टधमकीCourtThreat जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





