हरियाणा

Ambala: दो गुटों में झड़प, किशोर गोली के छर्रों से घायल

Sarita
2 Feb 2026 11:44 AM IST
Ambala: दो गुटों में झड़प, किशोर गोली के छर्रों से घायल
x
Ambala अंबाला : अंबाला के मुलाना इलाके के गांव कालालटी में दो गुटों के बीच आपसी झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसका हर जाना दो मासूमों को भरना पड़ा। यह विवाद देखते ही देखे इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे के ऊपर गोलियां तान दी, जिसकी वजह से मौके पर मौजूद दो बच्चों को गोली के छर्रे लग गए।दरअसल अंबाला के मुलाना इलाके में पढ़ने वाले गांव कलालटी में दो गुटों के बीच में आपसी झगड़ा हो रहा था। यह झगड़ा देखते ही देखे इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे के ऊपर गोलियां तान दी।
इस दौरान दोनों बच्चों को गोलियों के छर्रे लगे हैं, जिनका उपचार अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। जिनमें से एक की उम्र 9 साल तो दूसरे की उम्र 12 साल बताई जा रही है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट लाया गया था, जहां दोनों की हालत ही नाजुक है। वहीं मौके पर मौजूद चौंकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चों को छर्रे लगने का मामला सामने आया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और अब जांच जारी है।
Next Story