
x
Ambala अंबाला: हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार रात एक कार चालक ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं और एक के बाद एक सात राहगीरों को टक्कर मार दी। यह टक्कर अंबाला शहर के हिसार हाईवे पर हुई। नशे में धुत एक कार चालक ने शुक्रवार रात को कहर बरपाया। राजपुरा निवासी दलविंदर सिंह ने लगभग दो किलोमीटर तक कार चलाई और रास्ते में कई वाहनों और लोगों को कुचल दिया।
कार का कहर तब थम गया जब कार जलबेड़ा के पास हाईवे किनारे एक नाले में जा गिरी। इसके तुरंत बाद वर्ना कार रुक गई। हादसे में चालक समेत सात राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मुकेश बलाना, अमन धुरकड़ा, मोहित, प्रिंस, रूमी अहमद और जश्न के रूप में हुई है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
TagsAmbalaनशेवरना सवारसात उड़ायाAmbala: A drunk driver ran over seven pedestrians. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





