हरियाणा

अग्रोहा पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार

Admindelhi1
8 March 2024 6:32 AM GMT
अग्रोहा पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार
x
2 युवकों को जाल में फंसाया

हिसार: हरियाणा के हिसार में हनीट्रैप में फंसा ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के मेंबर को अग्रोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी महिला साथी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपी पालाराम निवासी कालीरावण 7 महीने से फरार चल रहा था।

अग्रोहा थाने में कालीरावण के 2 लोगों ने फतेहाबाद के एक पुलिसकर्मी, महिला सुमन उर्फ मंजू और पालाराम पर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की शिकायत दी थी। इसकी जांच DSP स्तर के अफसर ने की। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

महिला के जरिए फंसाया

पुलिस की जांच में सामने आया कि इस गैंग ने महिलाओं की मदद से कालीरावण के 2 युवकों को फंसाया। फिर उनकी अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। रुपए लेने के बावजूद उन्होंने परेशान करना नहीं छोड़ा।

महिला ने होटल बुलाया, स्पाईकैम से वीडियो बनाई

युवक ने पुलिस को बतया कि महिला ने खुद का नाम सुमन बताकर उसे कॉल की। उसे मिलने के लिए अग्रोहा मोड़ पर एक होटल में बुलाया। इसी दौरान आरोपी महिला ने संबंध बनाते समय अपने पर्स में स्पाई कैमरे में सब रिकॉर्ड कर लिया।

Next Story