हरियाणा

हरियाणा राज्य भंडारण निगम की ओर से मुख्यमंत्री को भेंट किया 12,63,15,817 रुपये का लाभांश का चेक

mukeshwari
23 May 2023 12:15 PM GMT
हरियाणा राज्य भंडारण निगम की ओर से मुख्यमंत्री को भेंट किया 12,63,15,817 रुपये का लाभांश का चेक
x

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल ने आज हरियाणा राज्य भंडारण निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लिए 12,63,15,817 रुपये का लाभांश का चेक भेंट किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल और उप प्रधान सचिव के मकरंद पांडुरंग भी मौजूद रहे।

हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में निगम राज्य में 115 गोदामों का संचालन कर रहा है, जिनकी कुल औसत भंडारण क्षमता 18.74 लाख मीट्रिक टन है। वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 के दौरान हरियाणा राज्य भंडारण निगम का टर्नओवर क्रमशः 5,342 करोड़ रुपये और 7,840.06 करोड़ रुपये था। आज लाभांश के रूप में वर्ष 2019- 20 का 4,40,10,417 रुपये और वर्ष 2020-21 का 8,23,05,400 रुपये सहित कुल 12,63,15,817 रुपये के लाभांश का चेक भेंट किया गया है।मुख्यमंत्री ने भंडारण निगम के प्रदर्शन की सराहना की।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story