हरियाणा

फरीदाबाद में छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
26 Feb 2024 2:16 PM IST
फरीदाबाद में छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
x

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान ततारपुर पृथला निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है। मामले में पुलिस की ओर से एसआईटी का गठन किया गया था. पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि उसकी बेटी अप्रैल 2023 में स्कूल से घर आ रही थी. रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे प्रसाद के रूप में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया. इससे उसकी बेटी बेहोश हो गई और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में पुलिस ने सदर बल्लभगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

बाद में डीसीपी बल्लभगढ़ द्वारा एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि घटना की एसआईटी द्वारा गहनता से जांच की गई. जांच के दौरान आरोपी रंजन कुमार निवासी गांव बसावन रायटोला जिला भोजपुर आरा बिहार हाल ततारपुर पृथला का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

उससे पूछताछ में पता चला कि 23 अप्रैल को आरोपी ने स्कूल से आ रही छात्रा को नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. दिसंबर- 2023 में रेप पीड़ित नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया. आरोपी रंजन पहले लड़की के पड़ोस में रहता था और एक कंपनी में काम करता है।

Next Story