हरियाणा
Accident: ऑटो को सफारी गाड़ी ने मारी टक्कर, एक की मौत, 6 घायल
Sanjna Verma
4 July 2024 10:29 PM IST

x
Hisar हिसार: हिसार-सिरसा नेशनल हाइवे पर ढंढूर के पास एक सफारी गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। Auto में सवार एक महिला की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव ढंढूर की निवासी महिला मजदूर वीरवार की सुबह ऑटो में सवार होकर धान लगाने के लिए बरवाला की ओर जा रही थी।
यह सभी महिलाएं गांव के ही एक व्यक्ति के ऑटो में सवार थी। जब ऑटो गांव ढंढूर से नेशनल हाइवे को क्रॉस कर सर्विस रोड की ओर जा रहा था तो दिल्ली की ओर से आ रही सफारी गाड़ी ने Auto को टक्कर मार दी। जिसमें 36 वर्षीय महिला मूर्ति की मौके पर ही मौत हाे गई। रजनी, सुनीता, कांता, पूजा, शंकुतला घायल हो गई। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsAccidentऑटोसफारी गाड़ीटक्करमौतघायल autosafari vehiclecollisiondeathinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





