हरियाणा

मैनेजर की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर फरार

Admin Delhi 1
10 March 2023 12:43 PM IST
मैनेजर की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर फरार
x

हिसार न्यूज़: सेक्टर-21सी मार्केट स्थित एक पिज्जा दुकान में शाम लूटपाट के इरादे से एक बदमाश घुस गया. दुकान के लॉकर को तोड़ते हुए बदमाश को जैसे ही मैनेजर ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उनकी आंख में मिर्च पाउडर झोंककर फरार हो गया.

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार गांव भैंसरावली निवासी गौरव ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-21सी मार्केट स्थित एक पिज्जा की दुकान पर मैनेजर है. शाम करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति चेहरे पर कपड़ा बांधकर दुकान में घुस गया और लॉकर तोड़ने लगा. उसे यह करते हुए उन्होंने देखा और पकड़ने की कोशिश की. इसपर आरोपी धमकी देने लगा. गौरव ने बताया कि वह हिम्मत दिखाते हुए साथी अमित की सहायता से उसे पकड़ लिया. इस खींचतान में उसके चेहरे से कपड़ा हट गया.

गौरव ने बताया कि वह उस युवक को पहचानते हैं. उसका नाम पवन है. पकड़े जाने के डर से उसने मैनेजर और अमित के ऊपर मिर्च पाउडर फेंक दिया और फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ जारी है.

Next Story