हरियाणा

हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी AAP, पांच मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन पत्र

Kunti Dhruw
23 Feb 2022 5:40 PM GMT
हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी AAP, पांच मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन पत्र
x
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

चंडीगढ़,आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर ही निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च तक प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने वाले फाइनल आवेदन पत्र लिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने ये जानकारी दी है।


सुखबीर चहल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पार्टी सिंबल पर लड़ेगी और इसके लिए आप के कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने के लिए 5 मार्च तक आवेदन पत्र मंगवाए गए हैं। उसके बाद जल्द कैंडिडेट भी घोषित कर दिए जाएंगे कि कहां से कौन चुनाव लड़ेगा। चहल ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही सरकार की कुनीतियों के कारण महंगाई की मार से त्रस्त है।

चहल ने कहा कि अब भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भवन प्लान, रिवीजन प्लान, ऑक्यूपेशन, एनओसी और नोड्यूज सर्टिफिकेट लेते समय अब नए रेट लागू किए जाने से महंगाई और बेरोजगारी रूपी चक्की के पाटों में पिस कर रह जाएगा। आज प्रदेश का किसान, मजदूर, कमेरा और छोटा व्यापारी समेत सभी वर्ग भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी फैसलों से बुरी तरह त्रस्त हैं। चहल ने 5 फीसदी बढ़ाए गए कलेक्ट्रेट के मुद्दे पर कहा कि गरीबों का घर बनाने का सपना अब सपना बनकर रह जाएगा। भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा शहरों में एकीकृत रेट करने के नाम पर आमजन पर कलेक्टर रेट का पांच प्रतिशत विकास शुल्क लगाकर बड़ी मारामारी रही है।

Next Story