हरियाणा

हरियाणा में आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है: अशोक तंवर

Shreya
1 July 2023 10:05 AM GMT
हरियाणा में आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है: अशोक तंवर
x

पंचकूला। आम आदमी पार्टी हरियाणा की प्रचार कमेटी के प्रधान डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले विधानसभा औऱ लोकसभा चुनाव में पार्टी निर्णायक की भूमिका निभाएगी। तंवर प्रचार कमेटी के राज्य प्रधान बनने के बाद पंचकूला में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गर्ग के घर पर आए थे।

राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेंद्र राठी, जिला प्रधान जेबी धारीवाल ने सभी पदाधिकारियों के साथ अशोक तंवर का भव्य स्वागत किया। सुरेश गर्ग ने कहाकि जब से वह प्रधान बने हैं हरियाणा के अलग-अलग कोनों में उन्होंने व्यापारियों से मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं।

उन्होंने बताया कि 22 जिलों में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द ही कर ली जाएगी। इसके बाद लोकसभा और विधानसभा से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यकारिणी का गठन होगा। कार्यकर्ता व्यापारियों को व्यापार करने में जो दिक्कतें आती हैं। उन सारी समस्याएं प्रदेश प्रधान सुरेश गर्ग तक पहुंचाएंगे।

गर्ग ने कहाकि सरकार आने पर व्यापारियों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। सुरेश गर्ग ने कहाकि जिस देश में व्यापारी फलता-फूलता है वह देश तरक्की करता है। क्योंकि व्यापारी जो टैक्स देता है उस टैक्स के पैसे से प्रदेश की तरक्की होती है।

इस मौके पर नसीब सिंह, राजबीर दलाल, माइनॉरिटी सेल के जिला प्रधान साहब्दीन, लीगल सेल के जिला प्रधान सुरेंद्र दुहन, लीगल सेल सेक्रेटरी हरियाणा प्रदेश वीनस ढाका. जेबी धारीवाल, ताराचंद, सुनील चहल, पूजा नागरा, ओम प्रकाश गुर्जर, गुरपाल सिंह, रमेश दहिया, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, सुरेश कमांडो आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Story