हरियाणा

नशे में झगड़ने पर युवक की बोतल मारकर हत्या

Admin Delhi 1
20 Jun 2023 7:00 PM IST
नशे में झगड़ने पर युवक की बोतल मारकर हत्या
x

गुडगाँव न्यूज़: शराब के नशे में हुई कहासुनी के दौरान एक युवक के गले में कांच की बोतल मारकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने कार्रवाई कर कुछ देर बाद ही मामले में दो आरोपियों को धर दबोचा. आरोपी की पहचान मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती के विशाल उर्फ पोंगा व मोहल्ला खासापुरा के मनीष उर्फ मोनू के रूप में हुई है.

थाना माडल टाउन पुलिस शिकायत में धारूहेड़ा चुंगी के सोनू ने कहा कि रात 11 बजे मोहल्ला के ही प्रवेश व धोला उसके पास आए और बताया कि उसके भाई संदीप की राजीव नगर में हत्या कर दी गई है. जब वे मौके पर पहुंचे तो संदीप लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था. लोगों ने बताया कि आरोपी मोनू अपने टेंपो में विशाल व संदीप के साथ बैठ कर शराब पी रहा था. मोनू व विशाल, संदीप के साथ झगड़ा करने लगे. आवेश में आकर मोनू ने शराब की बोतल फोड़कर संदीप के गले पर दे मारी. खून ज्यादा बहने पर उसने कुछ देर बाद दम तोड़ा दिया.

एक्सप्रेसवे को जान जोखिम में डाल पार कर रहे लोग

शहर से गुजर रहे दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे को राहगीर जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं. इससे यहां पर हादसे का खतरा बढ़ गया है. गांव नरसिंगपुर के पास एक्सप्रेसवे की टूटी रेलिंग को न बदलने से लोग यहां से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी में पैदल ही एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं.

Next Story