हरियाणा
Jind में महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी से गैंगरेप, बच्ची की हत्या
Tara Tandi
25 April 2025 11:43 AM IST

x
Jind जींद : हरियाणा के जींद में महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिल्ली–बठिंडा रेलवे लाइन के पास बनी झुग्गी–झोपड़ियों में रहने वाली महिला के साथ उसे बेहोश कर 4 युवकों ने गैंगरेप किया। इसके साथ ही महिला की 5 वर्षीय बेटी का रेप कर उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।
जिसके बाद अलसुबह बस्ती की औरतों ने महिला को बेहोशी की हालत में कूड़े के ढेर के पास पड़ा हुआ पाया। जिसके बाद उसे उठाकर वापस लाया गया। बच्ची के शव को परिजनों ने बनखंडी महादेव मंदिर के पास शमशान घाट में दफना दिया। जिसे बाद में बच्ची के शव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीरवार की रात करीब 9 बजे बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
महिला ने होश में आने के बाद पुलिस को शिकायत देते हुए महिला ने बताया कि मंगलवार की रात जब वह अपने चारों बच्चों के साथ झुग्गी में सोई हुई थी। तो झुग्गी में पड़ोस में रहने वाले चार युवक घुस आए, और आरोपी महिला सहित उसकी 5 वर्षीय बच्ची को उठा कर ले गए। मंगलवार के दिन उसका पति कचड़ा बिनने गया हुआ था।
इस घटना से 15 दिन पहले चारों युवकों का उसके पति के साथ झगड़ा हुआ था। आरोपी अमित और उसके नाबालिग भाइयों ने उसके पति पर हमला भी किया था। जिस कारण उसके पति के सिर में चोट भी आई थी। जिसकी शिकायत थाने में देने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया था। लेकिन अमित तबसे उसके परिवार के साथ रंजिश रखने लगा था।
मंगलवार के दिन जब उसका पति काम पर गया था, तो अमित और उसके भाइयों ने आकर उसे बेहोश कर दिया। जिसके बाद आरोपी 35 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय उसकी बेटी को सुनसान जगह पर ले गए। कूड़े के ढेर की ओर ले जा कर आरोपियों ने महिला और उसकी 5 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। जिसके बाद आरोपियों ने रस्सी से गला घोंट कर बच्ची की हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम दे आरोपी महिला को बेसुध हालत में कूड़े के ढेर के पास पड़ा छोड़ गए। जिसके बाद महिलाओं ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता को उठा कर घर पहुंचाया। बच्ची के साथ रेप की आशंका जताते हुए SI यशवीर ने कहा कि बच्ची के साथ रेप की घटना की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही सकेगी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चारों आरोपियों में से तीन नाबालिग है।
TagsJind महिलाउसकी 5 वर्षीय बेटी गैंगरेपबच्ची हत्याJind womanher 5 year old daughter gangrapedgirl murderedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





