हरियाणा

Haryana में आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों को कुल 99 लाख रुपये की अग्रिम राशि मंजूर

Riyaz Ansari
7 May 2025 9:42 PM IST
Haryana में आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों को कुल 99 लाख रुपये की अग्रिम राशि मंजूर
x

Chandigarh चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आपदा प्रबंधन और त्वरित राहत कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों को कुल 99 लाख रुपये की अग्रिम राशि जारी की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस वित्तीय प्रावधान की जानकारी दी।

प्रत्येक ज़िले को 4.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है, जिससे प्राकृतिक आपदा या अन्य आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। इस राशि में खाद्य सामग्री, वस्त्र, अस्थायी आश्रय, पशुओं के चारे, राहत सामग्री के परिवहन और ईंधन जैसे खर्चों के लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं।

इसके अलावा क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत और अन्य राहत कार्यों के लिए भी राशि निर्धारित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक जिले को 2.50 लाख रुपये विशेष रूप से ‘डिवॉटरिंग’ कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं।


Next Story