
x
Karnal करनाल: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति बाइक पर सवार हो घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच अज्ञेय वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हो जमीन पर गिर पड़ा। जिसे बाद में राहगीरों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी 30 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। संदीप करनाल में ही प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार की शाम संदीप बाइक पर सवार हो काम से घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप का संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर जा गिरा।
संदीप का बाइक से गिरते समय सिर जमीन में टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर मौजूद राहगीरों ने संदीप को संभाला और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। आरोपी हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गए। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। संदीप के परिचित सुरेंद्र ने बताया कि संदीप विवाहित था और उसकी एक बेटी भी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा
TagsKarnal अज्ञात वाहन टक्करव्यक्ति मौतKarnal unknown vehicle collisionperson diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





