हरियाणा

Gurugram में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 289 अपराधी पकड़े गए

Admindelhi1
21 Nov 2025 4:36 PM IST
Gurugram में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 289 अपराधी पकड़े गए
x

गुरुग्राम: स्थानीय पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 289 कुख्यात अपराधियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसी अवधि में पुलिस ने अन्य अपराधी भी काबू किए हैं। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार व मादक पदार्थ बरामद किए।गुरुग्राम पुलिस द्वारा पांच नवंबर से 20 नंबवर 2025 तक ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया गया। इस अभियान के तहत सक्रिय कुख्यात, हिंसक अपराधियों, गैंगस्टरों, हथियार तस्करों तथा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 290 कुख्यात/हिंसक अपराधियों की पहचान की गई, जिनमें से 289 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। संगठित अपराध (को अंजाम देने में संलिप्त 48 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे 75 आरोपियों की हिस्ट्री शीट खोली गई और 118 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट अपडेट की गई। हिस्ट्री शीट अपडेट करने के बाद पुलिस द्वारा उन पर निगरानी रखी गई। उनसे पूछताछ भी की गई। अन्य विभिन्न अपराधों में संलिप्त 303 वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए। साथ ही 20 अपराधियों की जमानत रद्द/आवेदन दायर किए गए। 81 अपराधियों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया।

आपराधिक संपत्तियों पर भी की गई कार्रवाईऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान 14 अपराधियों की आपराधिक संपत्ति चिह्नित/अटैच/डिमॉलिश/प्रोसीडिंग कराई गई है, इसमें बनारसी उर्फ खंडू, सुनीता, राजबीर उर्फ रोहित, परवीन उर्फ टप्पली, सुरेन्द्र उर्फ सुन्नू, राहुल उर्फ दबंग, आजाद सिंह, सचिन, सुमित, सौरभ, सुधीर कुमार, सागर उर्फ साहिल, अरविन्द उर्फ फौजी व नरेन्द्र उर्फ मोनू शामिल हैं। इनकी सम्पति में स्कॉर्पियो, आई10 कार सहित कई वाहन व अन्य संपत्तियां शामिल हैं। दौरान शस्त्र अधिनियम के तहत कुल 74 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनके कब्जा से 43 देसी कट्टे, दो पिस्टल, एक मैग्जीन, 59 कारतूस व एक चाकू बरामद किए गए। एनडीपीटी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में 33.78 ग्राम हेरोइन, 8.49 ग्राम कोकीन, 25.329 किलोग्राम गांजा, 20.11 ग्राम एलएसडी व अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत पांच हजार रुपयों के इनामी, मोस्टवांटेड अपराधी काबू किए।

हत्या के मामलां में नौ आरोपियों को पकड़ा गया। आठ संभावित हत्याओं की वारदातों को निष्क्रिय किया गया।हत्या करने प्रयास के मामलों में 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के तहत संगठित अपराधों के 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डकैती में चार, लूटपाट, छीनाझपटी में सात, अवैध वसूली में 18, रॉबरी में पांच, मारपीट में चार, अपहरण में सात, बर्गलरी में पांच व चोरी की छह वारदातों में 56 आरोपी पकड़े गए। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने शुक्रवार को बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों का विस्तृत मूल्यांकन कर उन्हें कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत जब्ती की प्रक्रिया में शामिल किया है।

Next Story