हरियाणा

व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष से मिला

Admin Delhi 1
10 Aug 2023 7:29 AM GMT
व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष से मिला
x

हिसार: जिला के व्यापारियों का एक शिष्टमंडल व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बाल किशन अग्रवाल से मिला व उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के युवा प्रदेशाध्यक्ष मनीष गोयल व हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष एवं हरियाणा व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष संजय डालमिया की अध्यक्षता में यह शिष्टमंडल पहुंचा था।

जिला अध्यक्ष संजय डालमिया ने बताया कि हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बाल किशन अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। शिष्टमंडल में प्रदेशाध्यक्ष मनीष गोयल, जिला अध्यक्ष संजय डालमिया, महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, संचित अग्रवाल के अलावा जिला के व्यापारी उपस्थित रहे।

Next Story