हरियाणा

हरियाणा में 52.6 मिमी औसत बारिश, अब शीतलहर और घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी

Khushboo Dhruw
11 Jan 2022 7:23 AM GMT
हरियाणा में 52.6 मिमी औसत बारिश, अब शीतलहर और घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी
x
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में पिछले पांच दिन के दौरान 52.6 मिमी (एमएम) औसत बारिश हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में पिछले पांच दिन के दौरान 52.6 मिमी (एमएम) औसत बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा। 15 जनवरी तक शीतलहर चलने और घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है।

10 जनवरी तक यमुनानगर में सर्वाधिक 121.9 और पंचकूला में 100.7, अंबाला में 82.2, गुरुग्राम में 77.8 व नूंह में 74.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश का दौर थमते ही सोमवार को न्यूनतम तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और आ सकती है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 15.4 और रोहतक में 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
इधर, लगातार पांच दिन से चल रही बारिश से सोमवार को राहत मिली। दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। हालांकि बादलों का आना जाना लगा रहा। इस दौरान धूप भी निकली। सुबह आढ़े आठ बजे तक पंचकूला में 40, यमुनानगर (केवीके) में 34.6, अंबाला में 16.3 और सोनीपत में 6.1 एमएम औसत बारिश हुई। इधर, लगातार पांच दिन से चल रही बारिश से सोमवार को राहत मिली। दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। हालांकि बादलों का आना जाना लगा रहा। इस दौरान धूप भी निकली। सुबह आढ़े आठ बजे तक पंचकूला में 40, यमुनानगर (केवीके) में 34.6, अंबाला में 16.3 और सोनीपत में 6.1 एमएम औसत बारिश हुई।
जनवरी माह में हुई औसत बारिश
वर्ष बारिश
2022 52.6
2021 15.5
2020 10.6
2019 13.9
2018 11.0
2017 49.5
हरियाणा में वर्ष 1954 में जनवरी माह में 98.3 मिमी औसत बारिश का रिकॉर्ड है।
दो जनवरी, 1948 में एक दिन में सर्वाधिक 58.4 मिमी औसत बारिश हुई थी।
(स्रोत- भारत मौसम विभाग)
भाकियू ने की गिरदावरी की मांग
प्रदेश में लगातार बारिश के चलते कुछ फसलें और सब्जियां खराब होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। पानी जमा होने के चलते सरसों, तोरिया और सब्जी वाली फसलों में नुकसान हुआ है। भारतीय किसान यूनियन ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कृषि मंत्री जेपी दलाल को पत्र लिखकर विशेष गिरदावरी की मांग की है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने विशेष गिरदावरी कराने और किसानों को जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग की है।


Next Story