हरियाणा

Jind में व्यापारी से 1 लाख की उगाही मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Gulabi Jagat
10 May 2026 9:57 PM IST
Jind में व्यापारी से 1 लाख की उगाही मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
x

Jind : Jind के नरवाना क्षेत्र में एक व्यापारी से हर महीने 1 लाख रुपये की उगाही मांगने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के बाल मुंडवाकर उन्हें पैदल शहर में घुमाया, ताकि लोगों में भय का माहौल खत्म किया जा सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत, प्रवेश, मयंक, राहुल और सचिन के रूप में हुई है। सभी आरोपी कबराछा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मॉडल टाउन निवासी व्यापारी नरेश जैन ने शिकायत दी थी कि शनिवार को कुछ युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और खुद को मयंक व सचिन बताते हुए अपने “मालिक” से बात कराने की बात कही। कुछ देर बाद अन्य युवक भी दुकान पर पहुंचे। मुख्य आरोपी अमरजीत ने खुद को हाल ही में जेल से छूटा हुआ बताते हुए व्यापारी से हर महीने 1 लाख रुपये देने की मांग की। आरोपियों ने पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

शिकायत मिलने के बाद Narwana Police और CIA स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने राहुल, सचिन, मयंक और प्रवेश को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी अमरजीत को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है और किसी भी तरह की धमकी या उगाही की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।

Next Story