हरियाणा

शहर के गोर्वधन नगर में 30 वर्षीय युवक की छत से गिरने से मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Gulabi Jagat
5 July 2022 7:24 AM GMT
शहर के गोर्वधन नगर में 30 वर्षीय युवक की छत से गिरने से मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
x
युवक की छत से गिरने से मौत
अम्बाला शहर : शहर के गोर्वधन नगर में एक 30 वर्षीय युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है लेकिन परिजन इसे हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या का केस बता रहे हैं। शहर के नागरिक अस्पताल के शवगृह में पति सूरज की मौत पर विलाप करती हुई पत्नी ज्योति ने कहा कि उसके पति की मौत किसी हादसे में नहीं बल्कि उसके दोस्तों ने छत से धक्का देकर उसकी हत्या की है।
मृतक के भाई जैंकी ने बताया कि उसका भाई सूरज जंडली का रहने वाला है और पिछले लंबे समय से अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में ही रह रहा है। रविवार को उसका जन्मदिन था। मामला रविवार रात का है जब सूरज अपने जन्मदिन की पार्टी देने के लिए चंडीगढ़ से अम्बाला अपने दोस्तों के पास आया था, लेकिन उसके दोस्तों ने ही उसे जान से मार दिया।
वहीं, मृतक के दोस्तों उज्जल और अक्षय ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को सूरज अपने जन्मदिन पर रात करीब 11 बजे छावनी स्टैंड पर बस से उतरा था, जिसे वे दोनों ही छावनी से अपने घर लेकर आए थे।
इस दौरान तीनों ही रात करीब 2 बजे तक घर की छत पर ही शराब पीते रहे, तभी सूरज छत के किनारे खड़ा होकर शौच करने लगा और वह नीचे गिर गया। उसके बाद वह दोनों दोस्त ही उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोर्स: पंजाब केसरी

Next Story