
Haryana हरियाणा : हरियाणा सरकार ने 24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए, आठ जिलों में नए SP नियुक्त
हरियाणा सरकार ने गुरुवार को 24 आईपीएस अधिकारियों और पांच हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया। इस बदलाव के तहत आठ जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किए गए हैं।
2014 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को स्टेट क्राइम ब्रांच (SCB) का SP बनाया गया, जबकि डॉ. अर्पिता जैन को SP नूह नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख ट्रांसफरों में सुरिंदर भोरिया को SP लॉ एंड ऑर्डर, शाहशांक कुमार सावन को AIG प्रशासन, और मकसूद अहमद को SP, स्टेट विजिलेंस और एंटी-करप्शन ब्यूरो (SV&ACB) के रूप में नियुक्त किया गया है।
2016 बैच के आईपीएस अधिकारी नीतीश अग्रवाल को SP पलवल, वरुण सिंगला को SP सिक्योरिटी CID, और अर्श वर्मा को SV&ACB में SP के रूप में पोस्ट किया गया है। इसके अलावा, सिद्धांत जैन को SP हिसार, नितिका खट्टर को SP फतेहाबाद, गौरव राजपुरोहित को SP रोहतक, जसलीन कौर को SP डबवाली, और दीपक जेवरिया को SP नारनौल नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त, मेधा भूषण को झज्जर का DCP, लोगेश कुमार को चरखी दादरी का SP, प्रतिभा पी को मानेसर का DCP और 4th IRB मानेसर के कमांडेंट का अतिरिक्त चार्ज, राजेश कुमार मोहन को फरीदाबाद का DCP क्राइम, सोनाक्षी सिंह को सोनीपत की DCP, उत्तम को NIT फरीदाबाद का DCP और प्रतीक अग्रवाल को बल्लभगढ़ का DCP बनाया गया है।





