हरियाणा

हांसी नगर परिषद की महिला कर्मचारी सहित 2 गिरफ्तार

Admin Delhi 1
22 Jun 2023 12:15 PM GMT
हांसी नगर परिषद की महिला कर्मचारी सहित 2 गिरफ्तार
x

हिसार न्यूज़: हरियाणा के हिसार के हांसी में फर्जी असेसमेंट करा जमीन पर कब्जे के प्रयास के मामले में पुलिस ने नगर परिषद के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नगर परिषद में लिपिक गीता व पवन शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें 14 दिन कि न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। नगर परिषद का एक पूर्व कर्मचारी छह महीने पहले गिरफ्तार हो चुका है। मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई

पुलिस ने बीते वर्ष सूरत निवासी प्रद्युमन मदन मोहन जैन, प्रवीण मदन मोहन जैन की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया था कि उनके परिवार की प्रॉपर्टी आईडी जमीन 245 वर्ग गज है। यह जमीन कान्ता देवी व प्रद्युमन, दिनेश, प्रवीण, अनिल जैन के नाम नगर परिषद हांसी के हाउस टैक्स रजिस्टर में दर्ज थी।

कुछ समय पहले सरोज बाला ने उपरोक्त जमीन पर कब्जा कर गैर कानूनी रूप से मलकियत नगर परिषद हांसी के हाउस टैक्स असेसमेंट रजिस्टर में दर्ज करा ली। वह सूरत में अपने परिवार सहित रहते हैं। वह हांसी आए तो उन्हें इस बारे में पता चला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरोज बाला, रेशमा के अलावा नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। जिसमें अब परिषद के दो कर्मचारी गिरफ्तार किए गए हैं।

Next Story