गुजरात

गुजरात के अहमदाबाद से पोक्सो के आरोपी युवक को किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
8 Nov 2022 11:47 AM GMT
गुजरात के अहमदाबाद से पोक्सो के आरोपी युवक को किया गिरफ़्तार
x

क्राइम न्यूज़ अपडेट: उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के आरोपी युवक को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा पुलिस को विगत 30 अक्टूबर को एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग लड़की को बिराज बिष्ट निवासी बलिया थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा बहला-फुसला कर भगा ले गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस को जांच में आरोपी की लोकेशन अहमदाबाद गुजरात मिली। पुलिस ने एक टीम गुजरात भेजी और आरोपी को तीन नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Next Story