
x
GUJRAT गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान' ने गुजरात के दाहोद जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया है। अभियान के तहत आयोजित मेडिकल कैंपों में अब तक 42,000 से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच और लाभ प्राप्त किया है, और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। यह देशव्यापी पहल 17 सितंबर को पीएम मोदी द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा सशक्तिकरण को मजबूत बनाना है। दाहोद जिले में विशेष रूप से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जा रहे शिविरों में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी समस्याओं की जांच की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। डॉ. गिरवर ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनकी ओर से 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान' की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत दाहोद में मेडिकल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, अब तक 755 से ज्यादा स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए गए हैं। खास बात यह है कि इन कैंपों में महिलाओं की भागीदारी उम्मीद से ज्यादा है, सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत दिखाई दी हैं।
उन्होंने बताया कि 42 हजार से अधिक महिलाओं को मेडिकल कैंप का लाभ मिला है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में महिलाओं की संख्या में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि जिले के जाइडस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित मेडिकल कैंपों में महिलाओं की भारी संख्या पहुंच रही है, जहां स्वास्थ्य जांच से लेकर इलाज तक की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अस्पताल की चिकित्सक डॉ. भूमिका ठक्कर ने आईएएनएस से बातचीत में अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे यहां पर कैंप शुरू किया गया है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान के तहत हम हमारे अस्पताल में आने वाली महिलाओं की स्क्रीनिंग करते हैं। हम उनका इलाज भी करते हैं। यहां सभी महिलाएं स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले सकती हैं। डॉ. के अनुसार कैंप में एनीमिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच के साथ-साथ पोषण परामर्श और दवाइयां वितरित की जा रही हैं।
उन्होंने दाहोद जिले में रहने वाली अन्य महिलाओं से अपील की है कि वे भी स्वास्थ्य कैंपों में आकर जांच कराएं। स्वास्थ्य कैंप का लाभ ले रही एक युवती ने कहा कि सरकार की ओर से यह अच्छी पहल है। मैं इस कैंप में अपनी मां को लेकर आई हूं। जांच के बाद डॉक्टरों ने कुछ सलाह दी है। अन्य महिलाओं को भी स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए कैंप में आना चाहिए।
Tagsदाहोदस्वस्थ नारी सशक्त परिवारपीएम मोदीस्वास्थ्य कैंपमहिलाओं का स्वास्थ्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





