
x
Surat सूरत : सूरत में आज मकर संक्रांति के त्यौहार के दिन एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 70 फिट ऊंचे फ्लाईओवर से गुजर रहा परिवार अचानक कातिल मांझे की चपेट में आ गया। इससे मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और परिवार फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। हादसे में 7 साल की बेटी और 35 साल के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां चमत्कारिक रूप से बच गई।
सूरत को वेड रोड और अड़ाजन को जोड़ने वाला चंद्रशेखर आजाद फ्लाई ओवर ब्रिज (जिलानी ब्रिज से प्रख्यात) पर एक ऐसा हादसा हुआ कि रूह कांप जाए। मकर संक्रांति की छुट्टी के दिन रेहान अपनी पत्नी और बेटी को लेकर घूमने निकला था। फूल स्पीड में चंद्रशेखर आजाद ब्रिज से गुजर रहा था, तभी अचानक पतंग का मांझा उसके शरीर पर आ जाता है। एक हाथ से मांझा हटाने की कोशिश में गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है और जोर से गाड़ी ब्रिज की दीवार से टकराती है। इस दौरान मोटर साइकिल के पीछे बैठी पत्नी और बेटी के साथ रेहान नीचे गिरते हैं।पत्नी रेहाना ओर बेटी अलीशा के साथ वह 70 फिट नीचे गिरते हैं। इस दौरान रेहान और उनकी बेटी अलीशा की मौके पर ही मौत हो जाती है, जबकि रेहाना बच जाती है।
TagsSuratपिता-बेटीमौतSuratfather and daughterdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





