गुजरात

PM मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

Sarita
27 Aug 2022 7:19 AM IST
PM Modi on a two-day visit to Gujarat from today
x

फाइल फोटो 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा करेंगे और इस दौरान वह 2001 में भुज में आए भूकंप के पीड़ितों के लिए निर्मित स्मारक ‘‘स्मृति वन’’ और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन तथा कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा करेंगे और इस दौरान वह 2001 में भुज में आए भूकंप के पीड़ितों के लिए निर्मित स्मारक ''स्मृति वन'' और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन तथा कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएमओ ने कहा कि मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत में 27 अगस्त को अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित ''खादी उत्सव'' समारोह को संबोधित करेंगे और अगले दिन गांधीनगर में भारत में सुजूकी कंपनी के 40 वर्षों के सफर पर आयजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

Next Story