
x
Gandhinagar गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी गुजरात संगठन की नई क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के नव-नियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस बात की जानकारी भाजपा गुजरात के मुख्य प्रवक्ता अनिल पटेल ने दी।
उन्होंने कहा, "बैठक में गुजरात भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं की मौजूदगी रही। इसमें गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, संगठन महामंत्री आदित्य रत्नाकर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी समय में कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट करना था।"
अनिल पटेल ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की जरूरत है। इसके लिए आपसी समन्वय, टीमवर्क, और पुराने अनुभवी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन को बेहद अहम बताया गया। नए पदाधिकारियों को सलाह दी गई कि वे गुजरात भाजपा की पुरानी टीम के अनुभवों से सीख लें और उनके साथ मिलकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएं।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए जनसंपर्क कार्यक्रम, संगठनात्मक बैठकें और सामाजिक गतिविधियों को तेज किया जाए। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे लोगों के बीच जाकर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।
बैठक में गुजरात सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने मार्गदर्शन दिया कि किस तरह पार्टी कार्यकर्ता इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। इसमें गरीब, किसान, युवा और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। अनिल पटेल ने बताया कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही। इससे न केवल नए पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा मिली है, बल्कि पार्टी के भीतर समन्वय और ऊर्जा भी बढ़ी है।
Tagsगुजरात भाजपाबीजेपी संगठन बैठकगांधीनगरभूपेंद्र पटेलहर्ष संघवीजगदीश विश्वकर्मासंगठन महामंत्रीभाजपा क्षेत्रीय इकाईजनसंपर्क अभियानजनकल्याणकारी योजनाएंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





