छत्तीसगढ़
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, डोंगरगढ़ में युवक गिरफ्तार
Shantanu Roy
29 Dec 2025 7:35 PM IST

x
छग
Dongargarh. डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 22 दिसंबर 2025 को थाना डोंगरगढ़ पहुंचकर अपनी आपबीती दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2019 में नीरज देवांगन निवासी मोतीपुर नवागांव से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरी होती चली गई। इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं।
आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग मौकों पर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, डोंगरगढ़ स्थित एक लॉज में आरोपी ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि जब उसने शादी की बात दोहराई तो आरोपी टालमटोल करने लगा, जिसके बाद उसे अपने साथ हुए धोखे और अपराध का अहसास हुआ।
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने साक्ष्य जुटाने और आरोपी की तलाश में तेजी से कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी नीरज देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपने कृत्य को स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी नीरज देवांगन पिता अगनू राम देवांगन (25 वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Tagsडोंगरगढ़दुष्कर्म मामलाशादी का झांसामहिला अपराधछत्तीसगढ़ पुलिसआरोपी गिरफ्तारभारतीय न्याय संहिताधारा 69न्यायिक हिरासतलॉज में दुष्कर्मDongargarhrape casefalse promise of marriagecrime against womenChhattisgarh Policeaccused arrestedIndian Penal CodeSection 69judicial custodyrape in lodgeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





