गुजरात
सीएम पटेल का नगर पालिकाओं में पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम निर्णय
Gulabi Jagat
20 July 2022 10:33 PM IST

x
नगर पालिकाओं में सीवर नेटवर्क से एकत्रित होने वाले घरेलू गंदे पानी का पर्यावरण संरक्षण के साथ निपटानः उपचारित जल के पुनः उपयोग का दृष्टिकोण
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की 9 नगर पालिकाओं में कुल 73.98 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता के आधुनिक तकनीक आधारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
(एसटीपी) की स्थापना के लिए 188.12 करोड़ रुपए के कार्यों को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। राज्य की नगर पालिकाओं में सीवर नेटवर्क से एकत्रित होने वाले गंदे पानी का
पर्यावरण मंत्रालय के मानकों के अनुसार निपटान करने और ऐसे दूषित जल का रियूज यानी पुनः उपयोग करने के उद्देश्य से नगर पालिकाओं में आधुनिक तकनीक पर
आधारित एसटीपी के कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ऐसी 9 नगर पालिकाओं के लिए आधुनिक एसटीपी के निर्माण के कार्यों की सैद्धांतिक मंजूरी दी है, जहां पहले घरेलू अपशिष्ट जल का निपटान
पुरानी तकनीक से और ऑक्सीकरण तालाब में होता था। मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में इन नगर पालिकाओं में दूषित
जल के शुद्धिकरण के लिए आधुनिक तकनीक वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू करने और उसे पूर्ण रूप से कार्यरत रखने के लिए आवश्यक सहायक कार्यों के लिए 188.12
करोड़ रुपए के कार्यों को स्वीकृति दी है। इन 9 नगर पालिकाओं में गढड़ा एसटीपी (6.3 एमएलडी क्षमता, 23.29 करोड़ रुपए), कठलाल एसटीपी (4.5 एमएलडी क्षमता,
14.02 करोड़ रुपए), महुधा एसटीपी (4 एमएलडी क्षमता, 10 करोड़ रुपए), पाटड़ी एसटीपी (3.4 एमएलडी क्षमता, 9.68 करोड़ रुपए), सावरकुंडला एसटीपी (13.40 एमएलडी
क्षमता, 30.56 करोड़ रुपए), बायड एसटीपी (5.07 एमएलडी तथा 0.31 एमएलडी क्षमता, 13.17 करोड़ रुपए), सिद्धपुर एसटीपी (13.50 एमएलडी क्षमता, 48.31 करोड़
रुपए), सोजित्रा एसटीपी (2.5 एमएलडी क्षमता, 10.61 करोड़ रुपए) और वल्लभ विद्यानगर एसटीपी (21 एमएलडी क्षमता, 28.48 करोड़ रुपए) का समावेश होता है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार का दृष्टिकोण राज्य की सभी नगर पालिकाओं में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधा सुनिश्चित करना है।
इससे पूर्व नगर पालिकाओं में 1850 करोड़ रुपए के खर्च से कुल 1497 एमएलडी क्षमता के 161 एसटीपी के कार्य स्वीकृत किए गए हैं, इसमें से 57 नगर पालिकाओं में
720 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिन 9 नगर पालिकाओं में एसटीपी के कार्यों को स्वीकृति दी है, वहां एसटीपी के माध्यम से पानी के शुद्धिकरण की प्रक्रिया के बाद उसे वातावरण में, भूमि,नदी या समुद्र में निपटान करने या फिर कृषि कार्यों अथवा उद्योगों में पुनः उपयोग करने का पर्याप्त प्रयास किया जाएगा।
Next Story





