
x
Anand आणंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किए गए ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत गुजरात के आणंद जिले के वासद सामूहिक आरोग्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वासद और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य शिविर में दंत रोग, मानसिक स्वास्थ्य, नेत्र रोग, हड्डी रोग, बाल रोग सहित सामान्य ओपीडी सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में आए मरीजों की निशुल्क जांच की गई और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। आणंद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएचओ) पीयूष पटेल ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा, “यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए परिवारों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूरे भारत में इस तरह के मेडिकल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। वासद सामूहिक आरोग्य केंद्र में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने मिलकर इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर में सभी प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं और मरीजों को निःशुल्क निदान के साथ-साथ दवाएं भी प्रदान की गईं। स्थानीय महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और इसे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।
शिविर में हिस्सा लेने वाली वासद गांव की प्रियंका गोस्वामी ने कहा, “यह शिविर हमारे लिए बहुत लाभकारी रहा। हमें मुफ्त में जांच और दवाएं मिलीं, जो हमारे लिए बड़ी राहत है। इसी तरह भावना परमार ने बताया, “ऐसे शिविर गांवों में बहुत जरूरी हैं, क्योंकि इससे हमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और इलाज आसानी से मिल जाता है। वहीं एक महिला जिगिशा पटेल ने कहा कि यहां पर एक मेडिकल कैंप लगाया गया था। मैं भी यहां आई हुई थी और अपना बॉडी चेकअप करवाया। मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि अगर मैं ये कहीं और करवाती तो बहुत खर्चा होता।
पल्लवी भोई, जोशना परमार, और कृष्णा पटेल ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत देशभर में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी है। यह पहल न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती है, बल्कि परिवार और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
Tagsस्वास्थ्य शिविरआणंद जिलावासदस्वस्थ नारी सशक्त परिवारपीएम मोदी जन्मदिनमुफ्त इलाजगुजरात स्वास्थ्य अभियानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





