
x
Abu Dhabi अबू धाबी: एशिया कप सुपर-4 का बेहद अहम मुकाबला अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली पाकिस्तान ने श्रीलंका को 133 रन पर रोक दिया है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था और उनके फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पहली बार टूर्नामेंट में अपने पुराने तेवर में दिखे। अफरीदी ने श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस को पारी की शुरुआत में ही आउट कर दिया। निसांका 8 रन बनाकर आउट हुए तो कुसाल मेंडिस खाता भी नहीं खोल सके।
तीसरे नंबर पर उतरे कुसल परेरा 12 गेंद पर 15 रन बनाकर हारिस रऊफ के शिकार बने। वहीं, चौथे नंबर पर आए कप्तान चरिथ असलांका 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हुसैन तलत ने आउट किया। तलत ने पूर्व कप्तान शनाका को भी शून्य पर आउट किया। श्रीलंका ने 7.3 ओवर में 58 रन पर 5 विकेट खो दिए। 13 गेंद पर 15 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा छठे विकेट के रूप में आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर तब 12.1 ओवर में 80 था।
कामिंडु मेंडिस और चमिका करुणारत्ने ने 43 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 123 तक पहुंचाया। विकेटों के पतझड़ के बीच कामिंडु मेंडिस में अर्धशतक लगाया। कामिंडु 44 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए। चमीका करुणारत्ने की 17 रन की पारी की बदौलत श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 तक पहुंच सकी। शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। कामिंडु मेंडिस का विकेट भी अफरीदी ने ही लिया। हुसैन तलत ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिया। हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। अबरार अहमद ने बेहद किफायती गेंदबाजी की। अबरार ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट लिया। फहीम अशरफ को विकेट नहीं मिला।
Tagsएशिया कपसुपर-4पाकिस्तान बनाम श्रीलंकाशाहीन अफरीदीसलमान अली आगाहुसैन तलतहारिस रऊफटॉसक्रिकेट न्यूजअबू धाबीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





