
x
Gujarat Weather: गुजरात में मानसून के आगमन के साथ ही हर जगह लगातार बारिश हो रही है. कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है. हालांकि गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन आम लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है. कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली है. बता दें, अहमदाबाद में काफी बारिश हुई. इसके अलावा आईएमडी ने कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. आईएमडी ने मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में काफी बारिश हुई है. अगर कल की बात करें तो भावनगर में काफी बारिश हुई है|
वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों में अहमदाबाद, खेड़ा, कच्छ, मोरबी, सुरेंद्रनगर, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, बोटाद, भावनगर, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इसमें राजकोट, सौराष्ट्र, कच्छ शामिल हैं। बारिश के कारण भावनगर, मोरबी, अमरेली के गांवों में बिजली नहीं होने से समस्या बढ़ गई है।मौसम विभाग ने बोटाद, अहमदाबाद, आणंद, भरूच, सुरेंद्रनगर, पोरबंदर, जूनागढ़ में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इसके अलावा मेहसाणा, गांधीनगर, अरावली, सूरत, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, पाटन, वडोदरा जैसे शहरों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। आईएमडी ने राज्य में 19 जून को भी बारिश ही बताई है। जिसमें डांग, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन और दादरा नगर हवेली में भारी बारिश की आशंका है। जबकि गिर सोमनाथ, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, दाहोद, तापी, भरूच, भावनगर और अमरेली में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 21 जून को लेकर 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
TagsGujaratWeatherबारिशअलर्टIMDअपडेटGujaratRainAlertUpdate जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





