गुजरात

Gujarat: स्कूटर पर घर जा रहे तीन बच्चों पर गिरा पेड़ , एक की मौत

Sarita
27 July 2025 10:06 AM IST
Gujarat: स्कूटर पर घर जा रहे तीन बच्चों पर गिरा पेड़ , एक की मौत
x
Gujarat गुजरात: गुजरात के वलसाड में स्कूटी पर जा रहे तीन बच्चों पर अचानक नीम का पेड़ गिर गया। हादसे में स्कूटी सवार 10 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, वलसाड में शनिवार को मोपेड पर स्कूल से घर जा रहे तीन स्कूली बच्चों पर एक विशाल पेड़ गिर गया। जिसमें एक 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वलसाड के मोगरवाड़ी नवरंग फलिया में रहने वाले अजय पटेल के तीन बच्चे, 18 वर्षीय सांची, 15 वर्षीय जीत कुमार और 10 वर्षीय ध्याना दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल खत्म होने के बाद एक्टिवा मोपेड पर अपने घर की ओर जा रहे थे। लेकिन वलसाड पुलिस मुख्यालय के पास जलाराम प्रोविजन स्टोर के सामने स्थित एक विशाल नीम का पेड़ अचानक उन पर गिर गया और तीनों बच्चे पेड़ के नीचे दब गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ की एक टहनी 10 वर्षीय ध्याना के पेट में धंस गई थी। किसी तरह आसपास के लोगों ने तीनों बच्चों को पेड़ के नीचे से निकाला और 108 एम्बुलेंस के ज़रिए अस्पताल पहुँचाया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण 10 वर्षीय ध्याना की मौत हो गई, जबकि उसके भाई और बहन का इलाज चल रहा है। पुलिस, बिजली विभाग और दमकल की टीमें मौके पर पहुँच गईं। आनन-फानन में पेड़ को सड़क से हटाया गया। घटना के बाद से मृतक का परिवार सदमे में है।
Next Story