
x
Gujarat गुजरात : अमरेली जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां, बगसारा में हदाला और डेरी पिपारिया गांवों के बीच तेज रफ्तार से चल रही कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना तड़के सुबह चार बजे की है, जब ड्राइवर ने कार का नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा और ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Next Story





