गुजरात

गुजरात न्यूज: पहले तलाक फिर समझौता के बाद रुपये की मांग पर बिफरी विवाहिता, पत्नी ने की शिकायत, पढ़ें पूरा मामला

Gulabi Jagat
9 July 2022 10:51 PM IST
गुजरात न्यूज: पहले तलाक फिर समझौता के बाद रुपये की मांग पर बिफरी विवाहिता, पत्नी ने की शिकायत, पढ़ें पूरा मामला
x
गुजरात न्यूज
अहमदाबाद के सरखेज में पति-पत्नी के विवाद का गजब मामला सामने आया है। पति ने पत्नी को रुपये चुकाकर तलाक लिया ले लिया था। हालांकि, तय रकम के अनुसार 2 लाख रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं कर सकने पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर पत्नी को वापस घर ले आया। समझौते के 15 दिन तक पत्नी को ठीक से रखने के बाद पति ने भरण पोषण के रुप में दिये सवा तीन लाख रुपये की रकम वापस मांग कर विवाद करने पर पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दाणीलिमडा की रहने वाली फरहानाबानू ने फतेहवाड़ी में रहने वाले अपने पति इस्माइल, सास और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक फरहाना की पहली शादी मार्च 2019 में इस्माइल के साथ हुई थी। वादी को पता चला कि यह इस्माइल की दूसरी शादी थी। शादी के 15 दिन बाद सास-ससुर और ननद छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान करते थे और झगड़ते थे। साथ ही पति का अन्य स्त्री के साथ अफेयर चलने की बात सामने आने पर जब फरहाना बानू ने पूछा तो पति इस्माइल आक्रोशित हो गया।
इसके बाद फरहाना को उसकी सास,ननद एवं पति ने पीटा था। इस घटना के बाद आखिरकार फरहानबानू ने अपने पति को तलाक दे दिया, जो करार के अनुसार गुजारा भत्ता में रुप में 5.25 लाख रुपये देना तय हुआ था। तय करार के अनुसार पति ने सवा तीन साख रुपये दे दिया था, जबकि दो लाख रुपये चेक दिया था। जब चेक बाउंस हो गया तो सास, ननद और उनके पति ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और फरहाना को अगस्त, 2021 में अपने घर (ससुराल) ले गए। 15 दिन बाद उसके पति, सास और ननद ने तकरार कर झगड़ा करने लगी और तीनों ने उसे दिये सवा तीन लाख रुपये वापस देने की बाद कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे। फरहाना ने घटना को लेकर सरखेज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Next Story