
x
Gujarat गुजरात: कभी-कभी लोग एकतरफा प्यार में कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है। गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अरबाज खान ने एकतरफा प्यार में 20 साल की एक लड़की को गोली मार दी। वो भी सिर्फ़ इसलिए क्योंकि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी। जब से युवक को लड़की की सगाई की खबर मिली, वह गुस्से में था।
युवक ने 28,000 रुपये की पिस्तौल खरीदी। फिर भिंड से अहमदाबाद आया। यहाँ उसने लड़की को गोली मार दी। लड़की का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नारोल पुलिस ने उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, अरबाज उसे मारने के इरादे से भिंड से अहमदाबाद आया था।
पुलिस ने बताया- अरबाज और पीड़ित लड़की, दोनों एक ही समुदाय के हैं। इतना ही नहीं, दोनों भिंड के एक ही गाँव में रहते थे। लेकिन बाद में सगाई के बाद लड़की गुजरात आकर रहने लगी। आरोपी मंगलवार को नारोल आया, जहाँ लड़की रहती थी। वह लड़की के घर में जबरन घुस गया और उसे गोली मार दी। जाँच में पता चला है कि युवक ने 12 दिन पहले एक व्यक्ति से पिस्तौल खरीदी थी। उसने पिस्तौल 28,000 रुपये में खरीदी थी। जिस व्यक्ति से उसने पिस्तौल खरीदी थी, वह उसी गाँव का रहने वाला है।
Next Story





